spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Sunday, June 4, 2023

हिमाचल। प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई भागों में 14 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 13 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।  केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.3, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.0, कल्पा माइनस 0.8, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.0, नाहन 12.9, केलांग माइनस 4.7, पालमपुर 8.5, सोलन 5.5, मनाली 1.8, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 8.1, चंबा 7.5, डलहौजी 7.7, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 1.4, कोटखाई 6.7, रिकांगपिओ 1.9, पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: