spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Saturday, September 30, 2023

कंटोला मुलायम कांटेदार वाली सब्जी है, जिसे ककोड़ा और मीठा करेला के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी का वैज्ञानिक नाम मोमोरडिका डायोइका  है, जबकि अंग्रेजी में यह स्पाइन गार्ड के नाम से जानी जाती है। कंटोला आवश्यक विटामिन्स, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है। इसिलए इसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं कि कंटोला के सेवन से क्या-क्या स्वास्थ्य से जुड़े लाभ मिल सकते हैं।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद
फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर कंटोला पाचन क्रिया की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और पेट दर्द, ऐंठन जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों से बचा सकता है। इस सब्जी का सेवन पेट के संक्रमण का खतरा भी कम कर सकता है। यह कब्ज और लिवर की बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी मदद करती है। कंटोला का सेवन बवासीर और गैस्ट्रिक अल्सर से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकता है।

त्वचा के लिए भी है लाभकारी

एंटी-एजिंग फ्लेवोनोइड्स जैसे बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, जैंथिन आदि से भरपूर कंटोला आपकी त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद कर सकता है और इसे स्वस्थ बनाए रख सकता है। कंटोला में लगभग 84 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में भी सहायक है और यह मुंहासे, काले धब्बे, झुर्रियां और महीन रेखाओं से भी बचा सकता है। यह स्वास्थ्यवर्धक सब्जी त्वचा के विकारों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस आदि के खिलाफ भी प्रभावी है।

वजन घटाने में भी है मददगार
कंटोला में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है और पूरे दिन सक्रिय रखता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजों को खाने की लालसा खत्म करता है। इससे उचित वजन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद उच्च पानी की मात्रा शरीर में वसा जलने की प्रक्रिया को बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद करती है।

आंखों के लिए हो सकता है लाभदायक

विटामिन- ए से भरपूर कंटोला आंखों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इस सब्जी में ल्यूटिन जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं, जो आंखों की कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं और आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं के जोखिम कम करने में भी सहायक हो सकता है।

मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक
कंटोला के हाइपोग्लाइसेमिक गुण इंसुलिन संवेदनशीलता और इंसुलिन स्राव दोनों में सुधार करने में मदद करते हैं, जो मधुमेह नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है। यह अग्नाशयी बीटा कोशिकाओं की सुरक्षा और पुनर्जनन में भी मदद करता है। इसकी उच्च पानी और फाइबर सामग्री ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकती है, जिससे यह मधुमेह के रोगियों के लिए एकदम सही है। यह सब्जी आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: