spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Saturday, September 30, 2023

शिमला।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे।

विधायक दल की बैठक के बाद शुक्ला ने बताया कि अलाकमान ने फैसला किया है कि सुक्खू मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने नदौन से विधायक 58 वर्षीय सुक्खू के नाम पर रजामंदी दी। नयी सरकार का शपथ ग्रहण रविवार सुबह होगा। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।शुरूआत में कहा जा रहा था कि प्रतिभा सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बनाने का समर्थन दिया था, लेकिन हाईकमान ने सुक्खू पर अंतिम मुहर लगाई। सुक्खू कांग्रेस की ओर से तीसरे मुख्यमंत्री रहे। उनसे पहले यशवंत सिंह परमार व वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री भूमिका निभा चुके हैं। सीएम पद के लिए प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में थे, लेकिन अंत में मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह में कड़ा मुकाबला दिखा।

बता दें कि 1999 से 2008 के बीच सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रमुख भी रहे। सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए थे। वह 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख के पद तक पहुंचे और 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख भी बने रहे। 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: