spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Friday, September 29, 2023

दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की ठिठुरन कई दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इस कारण से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली।
यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 8.4, गाजियाबाद में 19.9 और न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज हुआ। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। चार जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।वहीं विभाग ने एक से दो जनवरी को शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में यह शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: