नई दिल्ली। जनवरी की शुरुआत में देशभर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी बर्फीली हवा और नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली एनसीआर में लोग ठंड से कांप रहे हैं। अभी कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति में सुधार होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप नहीं निकलेगी। ऐसी स्थिति आठ जनवरी तक बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों से आ रही उत्तरी बर्फीली हवा और नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली एनसीआर में लोग ठंड से कांप रहे हैं। अभी कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति में सुधार होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप नहीं निकलेगी। ऐसी स्थिति आठ जनवरी तक बनी रह सकती है।
कानपुर में दिन का पारा 10.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में 32 साल और न्यूनतम में 9 साल का रिकॉर्ड टूटा। दिन भर घना कोहरा व धुंध छाई रही। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 5.5, बाराबंकी में 6.0 डिग्री रहा। हमीरपुर में 6.2, हरदोई में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बहराइच में अधिकतम तापमान 11.0, हरदोई में 12.5, लखीमपुर खीरी में 13.0 और अयोध्या में 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के बीच घने कोहरे की वजह से लखनऊ और आसपास के इलाकों में दृश्यता शून्य रही जबकि बरेली और बहराइच के आसपास के क्षेत्र में यह महज 25 मीटर तक ही रही। सोमवार की रात का तापमान पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में सामान्य से पांच डिग्री नीचे तक लुढक़ गया।
वहीं हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।