spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Saturday, March 25, 2023

सर्दी के मौसम में खाने के लिए मौसमी फल और सब्जियां मिलती हैं। फूल गोभी भी इसी मौसम में मिलती है। इसे सर्दियों की सब्जी भी कहते हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा पत्ता गोभी के पत्ते भी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। अक्सर पत्तागोभी के पत्ते फेंक देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें लाभकारी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, जानते हैं फूलगोभी के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में-फूलगोभी के पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। फूलगोभी के पत्तों का सेवन आप सलाद, सूप और स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।एक शोध में यह बात सामने आई है कि फूलगोभी के पत्तों में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह जरूरी पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से रतौंधी का खतरा कम होता है।

विशेषज्ञों की मानें तो फूलगोभी की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा पत्ता गोभी के सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके प्रयोग से महिलाओं को लाभ होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।इन सभी गुणों के अलावा फूलगोभी के पत्ते प्रोटीन और खनिजों से भरपूर होते हैं। प्रोटीन समेत अन्य जरूरी पोषक तत्व बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कद, वजन और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके लिए फूलगोभी के पत्तों को फेंके नहीं बल्कि इसका सेवन करें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: