spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Thursday, September 28, 2023

दिल्ली। क्रिसमस की धूम के बीच सर्दी का चार डिग्री का करंट लग सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। एनसीआर में जारी ठिठुरन क्रिसमस पर और बढ़ जाएगी। एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी व कोहरे की मार देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साल के अंत तक तापमान 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल होने के कारण 26 दिसंबर तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली के सभी इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम भी हो सकता है।
बीते तीन से चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह शाम लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। दिन के समय हल्की धूप जरुर राहत दे रही हैं। शनिवार को एनसीआर में दिल्ली की सुबह एक बार फिर से सर्द रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।
इस कारण से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। इससे पहले इस सीजन में अधिकतम तापमान इतना नीचे नहीं गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ था। दिल्ली में शनिवार को रिज, मुंगेशपुर व आयानगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। रिज में सबसे कम 4.0 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि मुंगेशपुर में 4.1 और आयानगर में 4.4 डिग्री के साथ सुबह सर्द रही।जहां दिल्ली की सुबह सर्द रही, वहीं गुरुग्राम में दिन काफी ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह एनसीआर में सबसे कम है। यहां न्यूनतम तापमान भी दिल्ली को छोड़कर एनसीआर के अन्य इलाकों के मुकाबले में सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8.5, नोएडा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: