spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Sunday, October 1, 2023

-पर्वतीय बाहुल्य वोटर वाली अधिकांश सीटों पर जीते भाजपाई
-मुख्यमंत्री धामी को दिल्ली चुनाव में दी गई थी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी

देहरादून। दिल्ली नगर निगम चुनावों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धुआंधार प्रचार किया। मुख्यमंत्री धामी ने जिन सीटों पर प्रचार किया उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। खासतौर से पर्वतीय बाहुल्य सीटों को ध्यान में रखकर यह जिम्मेदारी दी गई थी। इस भूमिका में मुख्यमंत्री धामी खरे उतरे हैं।
मुख्यमंत्री ने मुख्यतः पटपड़गंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार आदि आसपास की सीटों पर प्रचार किया। चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री जहां-जहां प्रचार के लिए गए उन्हें सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

आज आए नतीजों में सीएम धामी की धमक साफ तौर पर देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की पटपड़गंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे। इन तीनों ही सीटों से तीनों भाजपा प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। इसी तरह, बुराड़ी, सादतपुर, यमुना विहार, विनोद मार्ग, द्वारका-ए, नजफगढ़, छावला, शाहदरा में भी भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: