यूपी के BJP संगठन में बड़ा बदलाव,धर्मपाल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
मिशन 2024 को देखते हुए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसको देखते हुए भाजपा ने यूपी में संगठन में बड़ा बदलाव किया है। यूपी में लम्बे समय से संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। सुनील बंसल की कमान झारखंड के संगठन मंत्री रहे धर्मपाल सिंह को दी गई है। सुनील बंसल की जगह अब धर्मपाल सिंह यूपी भाजपा के नए संगठन मंत्री होंगे।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह के जारी बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है और इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सुनील बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था।
वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल जी को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी में अभी तक सह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मवीर जी को धर्मपाल जी के स्थान पर झारखंड में भाजपा का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।
यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा
जानकारी हो कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। उनके इस्तीफे बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को नए विधान परिषद के नेता के तौर जिम्मेदारी दी गई है।