पहाड़ों पर बर्फबारी: बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, यमुनोत्री में बारिश से मौसम में ठंडक, जंगलों की आग हुई शांत, देखें तस्वीरें
पहाड़ के कई हिस्सों में शनिवार को मौसम ने करवट ली है। चमोली जिले में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही जोशीमठ में बारिश ने राहत दी है। कई स्थानों पर बारिश से जंगल की आग भी बुझ गई है। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में बारिश ने राहत दी है।
उत्तराखंड पाठशाला : स्कूलों में छात्र पढ़ सकेंगे वेद, उपनिषद और गीता का पाठ, सरकार कर रही है विचार
यमुनोत्री घाटी में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी तो जानकीचटटी, खरशाली,नारायणपुरी,फूलचटटी,बनास गाँव आदि क्षेत्र में बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम से मां यमुना के पुजारी अनोज उनियाल,व सुनील तोमर ने बताया कि यमुनोत्री मे दोपहर 12 बजे के बाद से झमाझम बारिश होने के बाद अब यमुनोत्री मे बर्फबारी होने लग गई हैं। जबकि धाम से लगे नारायणपुरी,खरशाली,जानकीचटटी आदि क्षेत्र में बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने और स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते जहां तीन मई को राजधानी देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश की संभावना है, वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।