उत्तराखंड पुलिस के बुलडोजर से उपद्रवियों में दहशत, उप्र और मध्य प्रदेश के बाद अब हरिद्वार में भी आरोपित खुद दे रहे गिरफ्तारी
भगवानपुर: उप्र में बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) और मध्य प्रदेश के मामा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) के बुलडोजर से माफिया और उपद्रवियों में खासी दहशत है। वहीं अब उत्तराखंड पुलिस के बुलडोजर ने उपद्रवियों में दहशत मचा दी है।
यशपाल आर्य ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण किया
हनुमान जयंती की शोभा यात्रा में बवाल करने वाले उपद्रवियों और उनके स्वजन को अब बुलडोजर से घर ढहने का डर सता रहा है। उनके स्वजन भी अब गिरफ्तारी देने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह पुलिस के बुलडोजर का ही डर है कि दो उपद्रवियों ने खुद ही पुलिस की गाड़ी में बैठकर गिरफ्तारी दे दी। माना जा रहा कि अब अन्य आरोपित भी इसी तर्ज पर गिरफ्तारी दे सकते हैं।
संदिग्ध हाल में युवक को लगी गोली
शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने जमकर बवाल किया था। बवाल में कई लोग घायल हुए थे। साथ ही कई वाहनों में आगजनी भी की थी। अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज किया और सीधे आरोपितों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई।
पुलिस ने चेतावनी भी दी कि गिरफ्तारी देने घर से बाहर नहीं निकले तो आरोपितों के घर गिरा दिए जाएंगे। बुलडोजर की दहशत की वजह से दो आरोपित खुर्शीद और मोहतरीन खुद ही घर से बाहर आए और गिरफ्तारी दे दी। वहीं अन्य फरार आरोपितों के स्वजन भी अब गिरफ्तारी देने के लिए दबाव बना रहे हैं।