आम आदमी पार्टी पर बोली प्रतिभा सिंह
शिमला. हिमाचल प्रदेश में साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे. सूबे में अभी से सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं| कांग्रेस और भाजपा के अलावा, आम आदमी पार्टी ने भी सियासी पारा बढ़ाया है| हिमाचल में बदलाव की खबरों के बीच कांग्रेसी नेताओं में हलचल बढ़ी है| पूर्व दिवंगत सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर न्यूज18 से बातचीत की है|
कांगड़ाः बगलामुखी मंदिर के पास ट्राला पेड़ से टकराया
लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बदलाव को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है| हालांकि, इस साल हमें कुछ अहम फैसले लेने हैं| प्रतिभा सिंह मौजूदा समय में दिल्ली में हैं और उन्होंने कहा कि हमने अलग कमान से अपनी बात रख दी है| आलाकमान क्या निर्णय लेगा, यह उन्हीं पर निर्भर करता है|
आम आदमी पार्टी पर प्रतिभा सिंह बोली कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में कुछ नहीं है| पंजाब जैसा हिमाचल में कुछ नहीं होने वाला है| हिमाचल के लोग बुद्धिजीवी हैं| यहां सड़कें, बिजली-पानी, स्कूल-कॉलेज सारी की सारी देन कांग्रेस की है| जनता जानती है कि काम किसने किया है और किसको वोट देना है| भाजपा की विपक्ष की बात पर बयान बाजी पर प्रतिभा सिंह बोली, उनकी बयानबाजी दुखद है|
धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है हैंडलूम का काम
कांग्रेस में कोई भी खराब नहीं है और ना ही हम किसी को दरकिनार करते हैं| सब एकजुट है| वीरभद्र सिंह जी के कद का आदमी कोई नहीं है और उन्हीं के पद चिन्हों पर हमें आगे चलना है| मेरे पास प्लस प्वाइंट यही है कि मैं इलेक्शन जीत पाई हूं और वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों पर पर हमें चलना है|बढ़ती महंगाई पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है| जनता त्रस्त है. मोदी जी ने कहा था कि हम महंगाई कम करेंगे, लेकिन आज तक रोजगार नहीं मिल पाए. उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता मौका देगी तो ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करेंगे|
प्रतिभा सिंह ने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने की खबरों के बीच कहा कि अभी डिसाइड नहीं हुआ है कि किसे स्टेट प्रेसिडेंट बना रहे हैं| हमने अपनी बात हाईकमान से रख दी है और मुकेश जी ठाकुर कौल सिंह को भी जिम्मेदारी मिलेगी. अगर पार्टी हमें सक्षम समझती है और जिम्मेदारी देती है तो हम भी रात दिन एक कर कर दोबारा सत्ता में आने की पूरी कोशिश करेंगे|