लॉकडाउन की दस्तक,13 शहरों में पूरी तरीके से लॉकडाउन, चीन में 24 घंटे में कोरोना के 5280 नए मामले
अभी स्थिति पूरी तरीके से समझ भी नहीं थी कि फिर चीन में पिछले 3 दिनों से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है| पिछले 24 घंटे में देश में 5280 नए मामले दर्ज हुए हैं |जिनमें 3507 घरेलू केस हैं महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार यह सर्वाधिक मामले हैं| बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के 13 शहरों और काउंटिंयो में लॉकडाउन लगा दिया गया है| जानकारी के मुताबिक वायरस के ओमीक्रोन वैरीअंट का नया स्वरूप देश में फैल चुका है|
इस लहर में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलीन प्रांत है इसके अलावा चीन का तकनीकी हब कहे जाने वाले शेनझेंग प्रांत में भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है| कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब 5 करोड़ चीनी नागरिक अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं |देशभर में करीब 13 शहरों में मंगलवार तक पूरी तरीके से इस लॉकडाउन को जारी किया गया है और कई अन्य शहरों में भी आंशिक तालाबंदी की गई है|विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में बढ़ते हुए कोरोना के मामले से उसकी बेहद सख्त `जीरो कोविड नीत` अप्रभावी साबित हो रही है|
औद्योगिक शहर शंघाई में कड़े नियम एक बार फिर से आवासीय इलाकों और ऑफिस परिसर में लागू कर दिए गए हैं| शहर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं |जीलिन प्रांत में अस्थाई अस्पताल का निर्माण शुरू किया जा चुका है |उम्मीद है कि एक सप्ताह में 6000 बेड का अस्थाई अस्पताल यहां शुरू हो जाएगा|