सहसपुर विधानसभा सीट पर सहदेव सिंह पुंडीर की हैट्रिक
इसे भी पढ़ें👉👉10 मार्च को विधानसभा चुनाव की होने वाली मतगणना के लिए सभी पहलुओं का ड्राई रन रिहर्सल किया गया
आपको बता दें सहसपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी से लगातार तीसरी बार विधायक हैं सहदेव सिंह पुंडीर, लोगों में उनकी लोकप्रियता सब पर भारी पड़ी| जी हां यह साफ देखने को मिला है इस बार के विधानसभा चुनावों में जिसमें उनकी सीधी टक्कर अर्येंद शर्मा (कांग्रेस प्रत्याशी) के साथ रही और शुरू की गणना मैं आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी अर्येंद शर्मा ने उनको कड़ी टक्कर दी लेकिन जनता में रही सहदेव सिंह पुंडीर की अपनी लोकप्रियता ने उनकी हटट्रिक लगवा दी|
इसे भी पढ़ें👉👉उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का बड़ा बयान इस बार बीजेपी को जनता से मांगनी पड़ेगी माफी
यह सीट बहुत चर्चित रही है इस सीट से भाजपा के लिए इस बार चुनाव जीतना आसान नहीं था क्योंकि मुस्लिम वोटर्स एक तरफा वोट कांग्रेस की और दिखाई पड़ रहा था ,परंतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर लगातार दो बार रहे विधायक और उनकी टीम ने बूथ स्तर तक जनता के बीच जाकर काम किया और लोगों को एकत्र किया जिसके फल स्वरूप आज तीसरी बार विधायक बना कर जनता ने उनको उसका सबूत दिया|
इसे भी पढ़ें👉👉ताश के महल की तरह दरक रहा भाजपा का किला-राजीव महर्षि
सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने प्रतिद्वंदी हो 8355 वोटों से मात दी है| आपको बता दें इस चुनाव में पार्षदों की एक अहम भूमिका रही जिन्होंने जनता के बीच रहकर पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाया है और उनको यह विश्वास दिलाया है कि आगे भी सरकार बनने पर जनता के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे|
इसे भी पढ़ें👉👉इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है – हरीश रावत