कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी, जानिए क्या होगी अगली रणनीति,उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए हैं आने वाली 10 मार्च को 70 विधानसभा के प्रत्याशियों का फैसला होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में बढ़ती सक्रियता से कांग्रेस संगठन को भी बल मिला है जहां अमूमन कांग्रेस संगठन की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठते रहे लेकिन इस बार कांग्रेस संगठन सक्रिय नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस संगठन ने ब्लॉक स्तर और बूथ स्तर तक कांग्रेस के कार्यकर्ता को खड़ा करने का काम किया है जिससे कांग्रेस पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ इस बार सत्ता में वापसी करने का दम भर रही है उत्तराखंड कांग्रेस का विधानसभा चुनाव खत्म होते ही 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर सक्रियता और बढ़ा दी है। पार्टी में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है|
इसे भी पढ़ें 👉उप्र में गोमाता को कटने नहीं देंगे
बता दे कल राज्यसभा सांसद जेसी चंद्रशेखर उत्तराखंड दौरे पर आए थे जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुई तो वही कांग्रेस का दावा है कि उत्तराखंड कांग्रेस में तीन माह में दो लाख सदस्य जुड़े हैं। आगामी दिनों में कांग्रेस इसे और गति देने के लिए प्रदेश से लेकर जिला और बूथ स्तर पर अभियान चलाएगी । इसे लेकर प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस पर्यवेक्षकों के साथ संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए फोकस किया गया है।
बता दे उत्तराखंड के अंदर युवा वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस ने डिजिटल मेंबरशिप अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है इस बार कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के अंदर युद्ध स्तर पर डिजिटल मेंबरशिप अभियान चलाएगी। बता दे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की माने तो कांग्रेस संघठन ने इस मेम्बरशिप अभियान का लक्ष्य दस लाख रखा है। इस सदस्य्ता अभियान में कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अंदर युवाओ के माध्यम से लोकसभा चुनाव जितने के लिए पुरे प्रयास लगा रही है। इस अभियान में कांग्रेस संघठन 18 वर्ष से 40 वर्ष के वर्ग पर ज्यादा फोकस कर रही है।
इसे भी पढ़ें 👉बजाज कैपिटल द्वारा यूनिवर्सल अकैडमी बिजनौर में ड्राइंग कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा सांसद जीसी चन्द्रशेखर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जयशंकर पाठक, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में समस्त जिलाध्यक्षों की बैठक में डिजिटल मेंबरशिप को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम चर्चा की गई, जिसमें पदाधिकारियों को बूथ और ब्लॉक स्तर तक डिजिटल मेंबरशिप को लेकर जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
हलाकि प्रदेश कांग्रेस संघठन लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय दिख रहा है जिससे कांग्रेस सघठन ने जिले स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी है।