देवभूमि उत्तराखंड की सहसपुर विधानसभा में जनता के अपार जनसमर्थन से भाजपाई व भाजपा के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर अच्छे खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह शेरपुर गांवों में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान गांव-गांव में लोगों ने सहदेव सिंह का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह उनके समर्थन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

क्षेत्र में मिल रहे अपार जनसमर्थन पर सहदेव सिंह ने स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।सहदेव सिंह ने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है।
गांवों में जनसंवाद के दौरान उन्होंने बताया कि सहसपुर विधानसभा सभा क्षेत्र में उनके द्वारा करोड़ों के विकास कार्य किये गये, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। सहदेव सिंह ने बताया कि प्रत्येक पत्र परिवार को शौचालय की सुविधा दी गई, उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिये गये। श्रीनगर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया, लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये कई विभिन्न योजनाएं संचालित की, ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट दी। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना संचालित कर ग्रामीण महिलाओं के सर का बोझ कम किया और उनके घर तक पौष्टिक पशुआहार रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
दरअसल भाजपा के दिग्गज नेता सहदेव सिंह पुंडीर विधानसभा सहसपुर में अपना खासा वर्चस्व रखते हैं सहसपुर की जनता से लगातार विधायक सहदेव सिंह पुंडीर संपर्क करते रहते हैं इतना ही नहीं वह विधानसभा के हर वर्ग के परिवार के साथ उनके सुख दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं भाजपा सरकार में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने विधानसभा में कई ऐसी योजनाओं को लागू करवाया है जिससे आम जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं को फायदा मिल सके चाहे वह महिलाओं को लेकर हो या युवाओं को लेकर हो उन्होंने युवाओं को लेकर बड़े कई अहम कार्य किए हैं जिससे विधानसभा का युवा सहदेव सिंह पुंडीर के कार्यों से सहमत दिख रहा है इतना ही नहीं महिलाओं को अच्छी सुविधा मिल सके ऐसा प्रयास भी उन्होंने चिकित्सालय में किया है जिससे पीड़ित महिलाओं को समय पर और अच्छा चिकित्सा मिल सके वहीं उन्होंने कहा है कि विधानसभा सहसपुर में अगर सड़क की बात हम करें तो करोड़ों रुपए की लागत से विधानसभा की सड़कों को सौंदर्यीकरण किया गया है और हरगांव गली की सड़कों को मेन सड़क से जोड़ने का काम किया है उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में भी बहुत ऐसा कार्य किए हैं जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ाई में शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल जाए