देहरादून : राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब स्तिथ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राजकीय इंटर कालेज सुमाड़ी के वरिष्ठ अध्यापक अखिलेश चंद्र चमोला द्वारा लिखी गयी ‘भारतीय संस्कृति तथा नैतिक शिक्षा के आयाम’ पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल और अन्य वरिष्ठजनों ने भारतीय संस्कृति तथा नैतिक शिक्षा के आयाम पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा है की भारतीय संस्कृति तथा नैतिक शिक्षा के आयाम पुस्तक भावी पीढी के लिये बहुत ही उपयोगी है,

पुस्तक के लेखक श्री अखिलेश चन्द्र चमोला ने बहुत मेहनत के साथ भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्वों को बडी सरल और सहज भाषा मेँ समाहित किया है। जिसमे हमारे जीवन की संस्कृति पर भी बहुत गहराई से प्रकाश डाला गया है। उन्होंने कहा वर्तमान सन्दर्भ में इस तरह के साहित्य की नितान्त आवश्यकता है। इस तरह के साहित्य हमारे जीवन में अलग प्रभाव डालते है। हम सभी को अपने जीवन काल में इस तरह के साहित्य को विशेष रूप से जगह देनी चाहिए। जिससे हमारे जीवन को एक अलग दिशा और दशा मिल सके। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का संचालन स्वतन्त्र श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने किया जहां नीति माना घाटी संगठन द्वारा मांगल गीत गाया गया इसी दौरान विजय,विपिन प्रदीप आदि मौजूद रहे।