spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Friday, September 29, 2023
राज्यपाल से मुलाकात करते अधिकारी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ने आज पंतनगर स्थित तराई भवन अतिथि गृह में जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से जनपद उधमसिंह नगर में संचालित विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर देश और दुनिया को कृषि व बीज क्रांति का संदेश देगा। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए। राजभवन जल्द ही इस क्षेत्र में पहल करेगा। राज्य की थारू तथा बोक्सा जनजाति के लोगों को मशरूम उत्पादन, पोल्ट्री, जैविक कृषि जैसे कार्यों से जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल ने अधिकारियों से उधमसिंह नगर जिले की चुनौतियों पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि उधमसिंह नगर सीमांत जिला है।

पुलिस और प्रशासन को आने वाली चुनौतियों के लिए क्षमता का विकास करना होगा। पुलिस विभाग को अपराधों की बदलती हुई प्रवृत्तियों तथा पैटर्न को समझना होगा ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: