देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज़ हो गयी है जिससे सभी पार्टी जनता को लुभाने के लिए तरह तरह कार्यक्रम कर रही है
तो वही भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुर्यकांत धस्माना ने हमला करते हुए कहा की भाजपा किस संकल्प की बात कर रही है 2017 के विधानसभा चुनाव में किये गए वादे अभी तक पुरे नहीं हुए है। प्रदेश के अंदर भाजपा ने त्राहिमाम मचाया हुआ है। बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे है महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर कर रही है। तो भाजपा किस बात की संकल्प यात्रा निकाल रही है। भाजपा का जुमला अब जनता समझ गयी है इस बार बड़ा परिवर्र्तन प्रदेश में होने वाला है
