गैरसैण : बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान,नशे पर भी कसेगी शिकंजा राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को पुलिस द्वारा साइबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में किया गया जागरूक, दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां।
जनपद चमोली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा उक्त जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस ने बढ़ रहे साइबर अपराधों के मामलो को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है इसको लेकर प्रसाशन द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है वही तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोग जागरूक बनें

इस उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज थानाध्यक्ष गैरसैंण सुभाष जखमोला एवं उ0नि0 सम्पूर्णानन्द जुयाल ने राजकीय इन्टर कॉलेज गैरसैण के छात्र-छात्राओं एंव अध्यापकों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से बताया इसी दौरान साइबर अपराधों से कैसे बचें, साइबर अपराध किस प्रकार घटित होते हैं, किस-किस माध्यम से कोई व्यक्ति साइबर अपराधों का शिकार हो सकता है, साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें इत्यादि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260, हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
