spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_img
spot_img
Sunday, June 4, 2023


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिला रोकने के मामले में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका है। महानगर कार्यालय से कार्यकर्ताओं पुतले को लेकर एश्ले हॉल चौक पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस जवान तैनात रहे।

उस वक्त गहमागहमी देखने की मिली जब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के करीब पहुंच गए।

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रदेश मुख्यालय के बाहर विरोध के तौर पर खड़े रहे। काफी देर तक भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस जवानों की धक्का-मुक्की होती रही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस जवानों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी रोका ।

फिलहाल दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पुतला भी फूंका और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की ।

वही भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफिला रोका गया वह लोकतंत्र के खिलाफ है वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं मगर इस तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करना वाजिब नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,000FansLike
545FollowersFollow
3,000FollowersFollow
700SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts

error: Content is protected !!
× Live Chat
%d bloggers like this: