कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस का दामन थमने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है
भाजपा देशहित और राष्ट्र की पार्टी है हमारे लिए सबसे पहले राष्ट्र और देशहित सर्वोपरि है। भाजपा के अंदर देश और राष्ट्र की बात होती है उसके बाद यहा जनहित की बात होती है तीसरे पायदान पर व्यक्तिगत हित होता है
इसलिए भाजपा में जो भी देश को सर्वोपरि मानता है वो भी पार्टी नहीं छोड़ता है उन्होंने कहा है एक मात्र भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमे हर व्यक्ति का बराबर सम्मान है। पार्टी में व्यक्तिगत हित भी होता है लेकिन इसके बावजूद भी जिसको परेशानी होती है वो पार्टी छोड़ता है उन्होंने कहा है की अब तो उत्तराखंड की देव तुल्य जनता ही तय करेगी की क्या करना है कौन गलत है कौन सही।

सीएम धामी ने कहा है जब व्यक्तिगत हित आड़े आते है तभी यशपाल आर्य ने पार्टी छोड़ी है मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज़ में बोल भी दिए है की जाने वाले को कहा रोक सका है कोई तुम चले हो तो रोकने वाला भी नहीं कोई,इस तरह से उन्होंने यशपाल आर्य पर निशाना साधा है।
लेकिन यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ने से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। भाजपा अपने कार्यक्रमों को लेकर व्यस्त है तो मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद रैली में व्यस्त है उनका कहना है हमारे पास और भी बहुत काम है जो जनता के लिए करने है पार्टी में सबका स्वागत है।