देहरादून :उत्तराखंड के हर वर्ग की सेवा मे सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है सेवादल राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई जी के दिशा निर्देश पर प्रभारी हमारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा प्रोहित जी डॉ अमरजीत सिंह जी व रेखा कश्यप के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा सेवा कार्य किया|
जिसमें सेवादल की महिला कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों में जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया, महानगर कांग्रेस सेवा दल सावित्री थापा ने कहा है की कांग्रेस सेवादल हमेशा से जरूरत मन्दो की मदद करता आया है, और देशभर में सेवादल की महिला कार्यकर्ता जरूरत मन्दो के लिए भोजन तैयार कर रही है, उन्होंने कहा कि देश मे आज कोरोना से हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है जिसमे उत्तराखंड ने भी अपनो को गंवाया है उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है|

जिसकी वजह से लोगो को अस्पताल में भर्ती होने के लिए लाइन में लगना पड़ा और स्वास्थ्य सेवाओं के न मिलने पर मरीज को जान से हाथ धोना पड़ा ।

